Azamgarh accident:तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से नगर पंचायत कर्मी की मौत
स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ पुलिस को सौंपा, लिपिक की हादसे में मौत

आजमगढ़ : फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में फूलपुर नगर पंचायत में कार्यरत एक लिपिक की मौत हो गई। यह हादसा शाम करीब 5:30 बजे इटकोहिया पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुजीत कुमार यादव (42) पुत्र स्वर्गीय श्याम प्रीत यादव, फूलपुर नगर पंचायत कार्यालय में लिपिक पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह बाइक से सड़क पार कर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुजीत यादव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
आजमगढ़ में पकड़ी गई पांच महिला गैंग द्वारा मंगलसूत्र व नगदी चोरी करने वाली
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर फूलपुर कोतवाली लाई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वीबी ग्राम-जी : ग्रामीण रोज़गार कार्यक्रम पर दोहरा हमला
मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। दोनों बच्चे इंटरमीडिएट के छात्र बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।



