Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मक्का लदा ट्रक पलटा ,चालक की मौत, खलासी घायल* 

*पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मक्का लदा ट्रक पलटा ,चालक की मौत, खलासी घायल*

Mittupur आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के गोल चक्कर पर सोमवार की देर रात मक्का लदी एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खालासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। ट्रक बिहार से मक्का लादकर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के रास्ते कानपुर जा रहा था। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 191 पर गोल चक्कर के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि बिहार राज्य के मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण) जनपद के हरसीधी थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव निवासी चालक चुन्नीलाल यादव पुत्र शिव प्रसाद यादव ट्रक के अंदर ही फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बिहार राज्य के मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) जनपद के हरसीधी थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव निवासी नवल यादव पुत्र गोपाल को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई भेजा गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष पवई राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल का इलाज कराया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button