Azamgarh news:मारपीट में युवक गंभीर घायल, ICU में भर्ती; मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

Azamgarh news: Young man seriously injured in assault, admitted to ICU; case filed, search for accused continues

मुबारकपुर (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के चौकी क्षेत्र शाहगंज के जामुड़ी में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल कन्हैया राजभर निवासीग्राम सभा विहरोजपुर थाना सिधारी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए सिधारी स्थित ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह ICU में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

पेट काटकर जनता बचाए, मोदीशाही अमेरिका की भेंट चढ़ाए!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्हैया राजभर के साथ विकास कुमार, भोलू कुमार एवं सचिन राजभर ने मिलकर मारपीट की। घटना के बाद घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में अमित नामक व्यक्ति की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। बताया गया कि अमित ही कन्हैया राजभर को अपनी गाड़ी से बाजार लेकर गया था तथा उसे घटना की पूरी जानकारी है।

From Dubai Life to Social Media Fame J Sahab Is Doing It His Own Way

घटना के बाद पीड़ित परिवार में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित पक्ष ने थाना मुबारकपुर में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Azamgarh news:आजमगढ़-वाराणसी हाईवे अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई पांच घायल 

इस संबंध में थाना अध्यक्ष मुबारकपुर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button