Azamgarh News: ठेकमा: प्रधान संघ ने मुख्यमंत्री को जताया आभार, प्रशासक के रूप में कार्यकाल बढ़ाने पर दिया ज्ञापन*

*ठेकमा: प्रधान संघ ने मुख्यमंत्री को जताया आभार, प्रशासक के रूप में कार्यकाल बढ़ाने पर दिया ज्ञापन*
Azamgarh News: खेत की बाड़ बनी मौत का जाल, करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
*ठेकमा/आजमगढ़:* विकासखंड ठेकमा के ब्लॉक सभागार में बुधवार को प्रधान संघ ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल प्रशासक के रूप में बढ़ाए जाने पर प्रधान संघ ने संतोष जताते हुए मुख्यमंत्री को सहयोग का भरोसा दिलाया।
Azamgarh News: चिलचिलाती धूप में आंखों की हिफाजत बेहद जरूरी, छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ी परेशानी
प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार के इस फैसले से ग्रामीण विकास कार्यों को गति मिलेगी। संघ ने विश्वास दिलाया कि सभी प्रधान निष्पक्ष रूप से कार्य करेंगे और सरकार के विकास कार्यों में पूरा सहयोग देंगे।
इस अवसर पर प्रधान संघ ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को रखा गया।
Azamgarh news:मारपीट में युवक गंभीर घायल, ICU में भर्ती; मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, एपीओ अजीत सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रमोद राय, अहिरौली प्रधान नीरज गौड़, भरसारी प्रधान अरुण राय, बीकापुर प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र राजभर, राजेपुर प्रधान रामचेत चौरसिया, जितेंद्र राय, दारा राव, कमलेश यादव सहित समस्त प्रधान संघ के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।



