आजमगढ़:दीदारगंज पुलिस ने चोरी करने वाले तीन चोरो को चोरी के समान के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल

आजमगढ़:दीदारगंज पुलिस ने चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जानकारी के मुताबिक 12.01.2024 को मंजू यादव पत्नी अखिलेश यादव ग्राम सरावां थाना दीदारगंज द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्त चन्द्रेश यादव पुत्र दूधनाथ यादव ने वादिनी के 02 जोडी पाजेव व 01 जोडी पायल को चुरा लिया जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 10/24 धारा 380 भादवि0 बनाम चन्द्रेश यादव पुत्र दूधनाथ यादव ग्राम सरावां थाना दीदारगंज जनपद पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।रविवार को चोरी का अनावरण किया गया मय चोरी की माल व दो अभियुक्तव एक बालअपचारी गिरफ्तार किया गया दो अभियुक्तगण का नाम प्रकाश में आया।रविवार को उ0नि0 करमुल्ला अली मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त चन्द्रेश यादव 38 वर्ष स्व0 दूधनाथ यादव निवासी सरांवा पोखरा थाना दीदारगंज व उसके 02 साथियों शैलेन्द्र सोनकर 30 वर्ष पुत्र रामसकल सोनकर ग्राम पल्थी थाना दीदारगंज व एक बाल अपचारी को नहरगंज तिराहा ग्राम सरावां से सुबह लगभग 7:30 बजे गिरफ्तार किया गया जिनके पास से 02 जोडी पाजेव व 01 जोडी पायल बरामद कर गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।पूछताछ मे चन्द्रेश यादव ने बताया कि 12 जनवरी को हम लोगों ने सरांवा पोखरा मंजू यादव के घर मे चोरी किया था। जो जेवरात आप लोगों ने पकड़ा है वह मंजू यादव के घर से चोरी किये थे जिसे हम लोग बेचने के लिए ले जा रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button