हिंदी पत्रकारिता दिवस पर अरशद सिद्दीकी ने पत्रकारों को किया सम्मानित, कहा- लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारिता की अहम भूमिका
Arshad Siddiqui honored journalists on Hindi Journalism Day, saying journalism plays an important role in strengthening democracy.

नई दिल्ली। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर रेड क्रिसेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन अरशद सिद्दीकी ने देशभर के पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों के प्रसारण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र की आत्मा और समाज को जागरूक बनाने का एक सशक्त स्तंभ है।
अब सिर्फ तेल नहीं, शैंपू में भी दिखेगा पैराशूट का दम
अरशद सिद्दीकी ने अपने संदेश में कहा कि उन सभी पत्रकारों को सलाम है, जिन्होंने अपनी निर्भीक लेखनी, निष्पक्ष दृष्टिकोण और सत्यनिष्ठा के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सच्ची पत्रकारिता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने के साथ-साथ जनता और शासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करती है।
हिंदी पत्रकारिता दिवस: आफताब आलम ने पत्रकारों की भूमिका को बताया लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत
उन्होंने कहा कि आज के समय में जब सूचना का प्रवाह अत्यंत तेज़ हो गया है, तब पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहितकारी पत्रकारिता समाज को सही दिशा प्रदान करती है तथा नागरिकों को जागरूक बनाती है।
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार हितों की उठी आवाज, आइडियल पत्रकार संगठन का भी हुआ विस्तार
अरशद सिद्दीकी ने सभी पत्रकार बंधुओं एवं देशवासियों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की ईमानदार और साहसिक भूमिका राष्ट्र निर्माण में सदैव महत्वपूर्ण रहेगी।



