आजमगढ़:विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम सभा नगरैया जहानपुर में कैंप का हुआ आयोजन

रिपोर्ट:राहुल पांडे

गंभीरपुर /आजमगढ़।विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत नगरैया जहानपुर में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे प्रधानमंत्री आवास,शौचालय, किसान सम्मान निधि,राशन कार्ड,स्वास्थ्य चिकित्सा,प्रशव व टीकाकरण ,बाल विकास पुष्टाहार, आदि योजनाओं द्वारा मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुहम्मदपुर ब्लॉक प्रमुख विजय विश्वकर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि सरकार की जो भी योजनाएं हैं उसको हर एक आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना है ,जिसके अंतर्गत उज्ज्वला योजना,फ्री राशन योजना सहित अनेक योजनाएं जो हर एक आखिरी व्यक्ति तक पहुंच रही है।एडिओ पंचायत श्रवण कुमार में बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य है कि गांव की समस्या का गांव में निदान करना है। भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश चौहान ने कहाकि अधिकारी व कर्मचारी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें । कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित न रहे।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कार्य समिति सदस्य विजय प्रकाश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश चौहान, उपाध्यक्ष अरविन्द यादव पिंटू ,उग्रसेन चौहान, डॉ राजेंद्र यादव, महामंत्री मनीष राय, ग्राम विकास अधिकारी मनीष राय, ग्राम प्रधान सुरेंद्र प्रजापति,डॉ सऊद, बीसीपीएम अवधेश गुप्ता, मनोज चौरसिया, दुर्ग विजय,सुनील ,इंदल प्रजापति, राजीव चौहान समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button