Azamgarh news:आतंकियों को मिलता रहा सपा का संरक्षण,सपा के गढ़ में ही क्यों पकड़े जा रहे आतंकी?:ओमप्रकाश राजभर का बड़ा सवाल

Azamgarh News: Terrorists have been receiving protection from the Samajwadi Party (SP). Why are terrorists being caught in the SP's stronghold? Om Prakash Rajbhar's big question.

 

Azamgarh news:उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को अतरौलिया स्थित निरीक्षण भवन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के उपरांत पत्रकार वार्ता कर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आजमगढ़ में एटीएस द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए सवाल उठाया कि आखिर समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले इलाके से ही बार-बार आतंकी क्यों पकड़े जाते हैं।मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि एटीएस ने जो कार्रवाई की है, वह देश और समाज के हित में है। उन्होंने कहा कि “हम एटीएस टीम को बधाई देते हैं। उन्होंने देशहित में सराहनीय काम किया है।” इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि “दुख इस बात का है कि सपा के गढ़ में ही आतंकवादी पकड़े जा रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि समाजवादी पार्टी के नेताओं का संरक्षण उन्हें मिलता रहा होगा।”

Azamgarh news:सपा के गढ़ में ही क्यों पकड़े जा रहे आतंकी?” – ओमप्रकाश राजभर

राजभर ने कहा कि जब भी आजमगढ़ का नाम आता है तो सपा नेता उसे अपना गढ़ बताते हैं, लेकिन यदि उसी क्षेत्र में लंबे समय से आतंकी गतिविधियों से जुड़े लोग रह रहे हैं और पकड़े जा रहे हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक वहां रह रहा था और उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं, तो आखिर उसे संरक्षण कौन दे रहा था?”

Azamgarh accident:अज्ञात ट्रक की टक्कर से डीसीएम सवार मासूम समेत दो की मौत, सात घायल

दरअसल, उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने आजमगढ़ जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। एटीएस के अनुसार गिरफ्तार युवक पाकिस्तान से संचालित आतंकी नेटवर्क के संपर्क में था और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने तथा युवाओं को भड़काने का प्रयास कर रहा था।
एटीएस की जांच में सामने आया कि आरोपी मोहम्मद शेख पुत्र रेहान अहमद, थाना निजामाबाद क्षेत्र के खुदादादपुर (संजरपुर) गांव का निवासी है।

आजमगढ़ में नए डॉप्लर वेदर रडार का निरीक्षण
इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक निगरानी के बाद एटीएस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button