आजमगढ़:गैंगेस्टर एक्ट में वांछित महिला गिरफ्तार

आजमगढ़:निजामाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक महिला कोगिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार रविवार को वादी मुकदमा उ0नि0 सच्चिदानंन्द यादव थानाध्यक्ष थाना निजामाबाद के दाखिला तहरीर के आधार पर व जिला अधिकारी द्वारा अनुमोदित शुदा गैंग चार्ट के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 23/2024 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट बनाम मिस्टर उर्फ मैनुद्दीन पुत्र स्व0 हफिजुल्लाह निवासी घुरीपुर थाना निजामाबाद,साहबे आलम पुत्र अबु खालीद निवासी मस्जिदीया थाना निजामाबाद,अबु खालीद पुत्र स्व0 हकीमुद्दीन निवासी मस्जिदीया थाना निजामाबाद,शबनम खातून पत्नी बबलू उर्फ मो0 शेख निवासी हुसेनाबाद थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया था ।सोमवार को उ0नि0 सच्चिदानंन्द यादव थानाध्यक्ष थाना निजामाबाद मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्ता शबनम खातून पत्नी बबलू उर्फ मो0 शेख निवासी हुसेनाबाद थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ को सेन्टरवा तिराहा से दोपहर लगभग 1.20 पर गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button