Jaunpur news:विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक
Jaipur News: Instructions to expedite development works, Minister in charge A.K. Sharma held a review meeting

ब्यूरो प्रमुख जौनपुर बरसाती लाल कश्यप
जौनपुर। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं नगर विकास तथा ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में कोर कमेटी तथा जिला प्रशासनिक एवं समन्वय समिति की बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
Azamgarh accident:आजमगढ़ में टैंपो-एम्बुलेंस की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, कई घायल
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए तथा सभी विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
बयानबाजी बनाम हकीकत : भाजपा शासन के पहले महीने का लेखा-जोखा
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए स्थानीय समस्याओं एवं विकास संबंधी प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया।
आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर
इस अवसर पर सीमा द्विवेदी, आर. के. पटेल, मनोरमा मौर्या, अजीत प्रजापति, डॉ. अजय सिंह, कृपा शंकर सिंह, पुष्पराज सिंह, सैमुअल पॉल एन, कुंवर अनुपम सिंह तथा ध्रुव खाड़िया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अक्षय कुमार फिर बने पार्टी एंथम के बादशाह
बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति, जनसमस्याओं के समाधान तथा विभागीय समन्वय को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।



