Azamgarh News:ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन ने शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन ने शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि
आजमगढ़ जनपद के तहबरपुर ब्लॉक अंतर्गत सोढ़री ग्राम सभा निवासी सूर्यमणि राय की धर्मपत्नी स्वर्गीय मुनक्का राय के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनका निधन 27 मई को हो गया था तथा रविवार 7 जून को उनके पैतृक आवास पर ब्रह्मभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ब्रह्मभोज की सूचना मिलते ही ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनके आवास पहुंचे। संगठन के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि किसी प्रियजन का बिछड़ जाना जीवन की सबसे बड़ी पीड़ा होती है। ऐसे कठिन समय में समाज और संगठन का साथ परिवार को मानसिक संबल प्रदान करता है। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन सदैव सामाजिक सरोकारों और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा है तथा सुख-दुःख की हर घड़ी में समाज के लोगों के साथ खड़ा रहने का कार्य करता है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी रामानुज राय, हरिवंश राय, बिलरियागंज ब्लॉक अध्यक्ष उमेश चंद्र राय, हरैया ब्लॉक अध्यक्ष सिंटू राय, अशोक कुमार राय, बबलू राय, संतोष राय, अमित राय, विजय राय सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।



