Azamgarh news :चेकिंग के दौरानअवैध तमंचा व कारतूस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
चेकिंग के दौरानअवैध तमंचा व कारतूस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पीएसी मोड़, बलरामपुर के पास घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक अदद अवैध कट्टा एवं 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों को दिनांक 06.06.2026 को समय 23:50 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 287/2026, धारा- 9/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



