Azamgarh News:*11 व 12 जून को रोजगार मेले का आयोजन, एमआरएफ टायर कम्पनी करेगी प्रतिभाग*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
*11 व 12 जून को रोजगार मेले का आयोजन, एमआरएफ टायर कम्पनी करेगी प्रतिभाग*
*बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, सेवायोजन विभाग ने रोजगार मेले में प्रतिभाग करने की अपील की*
आजमगढ़, 09 जून 2026/
सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति ने बताया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ एवं कौशल विकास मिशन आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 11 जून 2026 को राजकीय आई०टी०आई० लफिया लालगंज, आजमगढ़ तथा दिनांक-12 जून 2026 को गोपालपुर मेंहनगर में किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र की एम० आर० एफ० टायर कम्पनी प्रतिभाग कर रही है।
ऐसी स्थिति में सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ में पंजीकृत जॉब सीकर (बेरोजगार अभ्यर्थी) रोजगार हेतु सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in (रोजगार मेंलो में रिक्तियां देखने के लिए यहां क्लिक करे) पर क्लिक कर एवं पंजीयन कर उपरोक्त कम्पनियों के विज्ञापित रिक्तियों के विवरण देखकर अपने पंजीयन यूजर आई०डी० का प्रयोग कर आन-लाईन आवेदन करते हुये रोजगार मेले में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करे। आन लाईन आवेदन न हो पाने की स्थिति में अपने समस्त प्रमाण पत्रों के साथ मेला में प्रतिभाग कर सकते है। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नही है।



