Mau news:घोसी में महाराजासुहेलदेव विजयदिवस पर मझवारामोड़ से धरौलीमोड़ तक निकला भव्य शोभायात्रा-जगह जगह हुआ स्वागत
Mau News: A grand procession was taken out from Majhwaramod to Dharaulimod on Maharaja Suheldev Vijay Diwas in Ghosi – welcomed at various places.
घोसी।मऊ। महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस के अवसर पर बुधवार को घोसी नगर में भव्य शोभायात्रा एवं जुलूस का आयोजन किया गया। मझवारा मोड़ से शुरू होकर धरौली मोड़ तक निकले इस जुलूस में राजभर समाज के साथ सभी वर्गों के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग पर जयघोष, पारंपरिक नारों और सामाजिक एकता के संदेश के बीच माहौल उत्सवमय बना रहा।
शोभायात्रा का नगर में जगह जगह हुआ स्वागत। जुलुस में शामिल लोग राष्ट्रीय ध्वज के साथ भगवा ध्वज लेकर जयघोष कर रहे थे।
जुलूस के दौरान प्रतिभागियों ने महाराजा सुहेलदेव के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र रक्षा में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। रास्ते भर लोगों ने अनुशासित ढंग से सहभागिता निभाई और सामाजिक सद्भाव व संगठन की मिसाल पेश की।
आजमगढ़ में रंगे हाथ घूस लेते पकड़ा गया बीएसए कार्यालय का बाबू
कार्यक्रम में भाजपा नेता शक्ति सिंह की मौजूदगी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनकी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने महाराजा सुहेलदेव को भारतीय इतिहास के महान वीरों में से एक बताते हुए कहा कि उनके साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण से आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
दो हफ्तों में दो बड़े धमाके, मधू के करियर का सबसे खास दौर
इस अवसर पर भाजपा नेता अखिलेश राजभर, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश राजभर, मुन्ना प्रसाद गुप्ता,मुन्ना राजभर, रामप्रवेश राजभर लारा,मुखराम राजभर, दीपक राजभर, गणेश राजभर, विश्वनाथ विश्वकर्मा, हनुमान राजभर, प्यारे लाल राजभर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और राजभर समाज के सदस्य उपस्थित रहे। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई, जिससे आयोजन का स्वरूप और अधिक भव्य दिखाई दिया।
ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़
आयोजकों ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि समाज को अपनी ऐतिहासिक विरासत, वीरता और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का अवसर है। उन्होंने सामाजिक एकता, भाईचारे और राष्ट्रहित में मिलकर कार्य करने का संदेश देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करते हैं। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और अनुशासन का माहौल बना रहा तथा जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।



