Azamgarh news :पुश्तैनी स्टोर रूम में धान का बीज रखने के विवाद में जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार
पुश्तैनी स्टोर रूम में धान का बीज रखने के विवाद में जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
कौशल कुमार सिंह पुत्र स्व0 शिवगंगा सिंह निवासी ग्राम लफिया, सरूपहां थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दी गई कि पुश्तैनी स्टोर रूम में धान का बीज रखने के विवाद को लेकर विपक्षी द्वारा उसके पुत्र को गाली-गलौज दी गई। विरोध करने पर विपक्षी ने लात-घूंसों से मारपीट की तथा सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल के जमीन पर गिर जाने के बाद भी लाठी से मारपीट की गई और उसे मृत समझकर छोड़कर चले गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 224/2026 धारा 109(1), 352 बीएनएस बनाम बृजेश कुमार सिंह पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक देवगांव के नेतृत्व में दिनांक 10.06.2026 को उ0नि0 हरिश्चन्द्र यादव मय हमराह द्वारा अभियुक्त के घर पर दबिश दी गई। अभियुक्त बृजेश कुमार सिंह पुत्र सरयू प्रसाद सिंह निवासी ग्राम लफिया थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार कर समय 07:30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।



