Azamgarh news :शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं मारपीट का आरोपी गिरफ्तार 

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं मारपीट का आरोपी गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना कोतवाली पर वादिनी ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि उसकी दोस्ती आकाश सोनकर पुत्र प्रकाश सोनकर निवासी डीएवी कांशीराम आवास, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ से हुई थी। अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया गया। बाद में शादी करने से इंकार करते हुए गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 298/2026 धारा 69/115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 10.06.2026 को उ0नि0 अभिषेक कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त आकाश सोनकर पुत्र प्रकाश सोनकर निवासी डीएवी कांशीराम आवास थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ को कलेक्ट्रेट के पास स्थित अम्बेडकर पार्क से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को समय 09:30 बजे पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button