Azamgarh Murder:आजमगढ़ में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी
Elderly man murdered by slitting throat in Azamgarh, sensation spread in the area

आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा गांव में एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भुवाल चौहान (65) पुत्र हरदेव चौहान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अब बच्चों की आवाज़ गूंजेगी ऑन-एयर! किड्ज़ेनिया में खुला बिग एफएम का मिनी रेडियो स्टेशन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भुवाल चौहान बुधवार रात अपने घर के कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि रात करीब 12 बजे के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग
गुरुवार सुबह परिजनों की नजर जब भुवाल चौहान पर पड़ी तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।
पीयूष गोयल ने लॉन्च की ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ योजना
सूचना मिलने पर दलबल के साथ शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
Rock On Music Brings Neha Kakkar & Tony Kakkar Live in Concert to OVO Arena Wembley After 4 Years
फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।



