Azamgarh news :नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी दीदारगंज बस स्टैंड से गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी दीदारगंज बस स्टैंड से गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना दीदारगंज पर वादिनी ने लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि अभियुक्तगण सुजीत यादव पुत्र रामलवट यादव एवं अमित सिंह पुत्र नरसिंह निवासीगण ग्राम पकरौल थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर एवं षड्यंत्रपूर्वक भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 106/2026 धारा 87/137(2)/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना के उपरांत अभियुक्त फरार चल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना दीदारगंज के निर्देशन में दिनांक 11.06.2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुजीत यादव पुत्र रामलवट यादव निवासी ग्राम पकरौल थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को दीदारगंज बाजार स्थित बस स्टैंड से समय लगभग 06:35 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय भेजा गया।



