Azamgarh news :फर्जी मदरसा संचालित करने वाला SIT/EOW की जांच में दोषी पाये जाने पर गिरफ्तार
फर्जी मदरसा संचालित करने वाला SIT/EOW की जांच में दोषी पाये जाने पर गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद आजमगढ़ में मदरसा पोर्टल पर पंजीकृत मदरसों के सत्यापन एवं जांच के दौरान अनेक मदरसे मानकों के विपरीत पाए गए। इसी क्रम में राज्य विशेष अपराध अनुसंधान दल (EOW) के निरीक्षक/जांचकर्ता श्री ब्रह्म प्रकाश सिंह द्वारा दिनांक 13.02.2025 को प्रार्थना-पत्र देकर अवगत कराया गया कि मदरसा इस्लामिया मोहम्मदल्ला, सिधारी, आजमगढ़ (मदरसा आईडी-191100462) के प्रबंधक मोहम्मद अकरम पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी रैदा थाना पवई जनपद आजमगढ़ द्वारा फर्जी मदरसा संचालित कर अभिलेखों में अनियमितता की गई है।
प्रकरण के संबंध में थाना रानी की सराय पर मु0अ0सं0 41/2025 धारा 420/465/467/468/471 भादवि पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रचलित है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के कुशल पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11.06.2026 को थाना सिधारी पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त मोहम्मद अकरम पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी रैदा थाना पवई जनपद आजमगढ़ को मुण्डा तिराहा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय भेजा गया।



