Azamgarh news :सोशल मीडिया पर रंगबाजी दिखाने वाले तीन युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन वज्रपात के तहत हुई कार्यवाही
सोशल मीडिया पर रंगबाजी दिखाने वाले तीन युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन वज्रपात के तहत हुई कार्यवाही
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल के कुशल नेतृत्व में थाना निजामाबाद पुलिस द्वारा “ऑपरेशन वज्रपात” के अंतर्गत क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में बढ़ रही गैंग संस्कृति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान संज्ञान में-
अभियान के दौरान पुलिस के संज्ञान में आया कि कुछ युवक सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर “0222 गैंग” नाम से ग्रुप बनाकर उसका प्रदर्शन कर रहे हैं तथा मोटरसाइकिलों से समूह बनाकर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं, जिससे आमजनमानस में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने की संभावना बन रही थी।
थाना पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए ऐसे तीन युवकों को चिन्हित कर थाना परिसर में बुलाया गया। उनके अभिभावकों की उपस्थिति में सभी की काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान युवकों को कानून व्यवस्था, यातायात नियमों तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों के संबंध में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया।
पुलिस द्वारा उपस्थित अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें तथा उन्हें सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग एवं कानून का पालन करने हेतु प्रेरित करें।




