Azamgarh news :राजकीय आईटीआई मेहनगर में रोजगार मेले का आयोजन, 130 युवाओं का हुआ चयन

राजकीय आईटीआई मेहनगर में रोजगार मेले का आयोजन, 130 युवाओं का हुआ चयन

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के, अभियान के अंतर्गत राजकीय आईटीआई मेंहनगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें गुजरात की एमआरएफ टायर कंपनी ने प्रतिभाग किया।

इस रोजगार मेले में कुल 300 से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभा किया, जिसमें से 130 व्यक्तियों का चयन किया गया।

इस अवसर पर राजकीय आईटीआई मेंहनगर के प्रधानाचार्य दीपक यादव , सहायक निदेशक राममूर्ति, कार्यदेशक रामप्रवेश, कार्यदेशक हरेंद्र यादव, अनुदेशक सत्येंद्र प्रजापति, सेवायोजन कार्यालय के सहायक सेवायोजन अधिकारी अवधेश कुमार, वरिष्ठ सहायक राज नारायण एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button