Azamgarh News:नाबालिग छात्रा को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
नाबालिग छात्रा को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
आजमगढ़ जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रौनापार पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण एवं यौन अपराध के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार 18 दिसंबर 2025 को एक महिला ने थाना रौनापार में तहरीर देकर बताया था कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री स्कूल गई थी, जहां से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पीड़िता को बरामद कर लिया गया तथा जांच में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अबाड़ी निवासी आशीष (38) पुत्र स्वर्गीय जयराम का नाम प्रकाश में आया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामअनुज शुक्ला एवं उनकी टीम ने आरोपी आशीष को बुलकुंडा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस मामले में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है।



