Azamgarh News:अतरौलिया। सवा महीने तक चलने वाले हरिनाम संकीर्तन का विशाल भंडारे के साथ कल होगा समापन। 

अतरौलिया। सवा महीने तक चलने वाले हरिनाम संकीर्तन का विशाल भंडारे के साथ कल होगा समापन।

 

स्थानीय क्षेत्र के मकरहा स्थित प्रसिद्ध तपसी बाबा स्थान पर इन दिनों भक्ति और आस्था की अनूठी छटा बिखर रही है। यहां महंत श्री श्री 108 श्याम देव दास एवं धर्म प्रचारक झाजू दास जी महाराज के नेतृत्व में सवा माह तक चलने वाले हरिकीर्तन और विशाल भंडारे का सोमवार को भव्य समापन होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 17 मई से किया जा रहा, जो आगामी 15 जून सोमवार तक निरंतर जारी रहेगा। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। सवा माह से प्रतिदिन हो रहे हरिकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ तपसी बाबा स्थान पर उमड़ रही है। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव संकीर्तन स्थल पर पहुंचे और लोगों के साथ बैठकर भजन कीर्तन किया। विधायक डॉक्टर संग्राम यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समरसता का भाव पैदा होता है लोग यहां आकर क्षेत्र एवं लोक कल्याण की कामना करते हैं ऐसे कार्यक्रम में पहुंचना मेरा सौभाग्य है यहां के लोगों से मेरा बहुत ही गहरा नाता है लोगों के बीच पहुंचकर खुशी महसूस हो रही है। महंत श्री श्री 108 श्याम देव जी महाराज ने बताया कि इस तरह का आयोजन करने से क्षेत्र का कल्याण एवं लोगों का कल्याण होता है।

धर्म प्रचारक झाजू दास जी महाराज ने बताया कि लोक कल्याण, जन कल्याण एवं सनातन धर्म की रक्षा के उद्देश्य से इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का आयोजन लगातार किया जाता है। उन्होंने कहा कि हरिकीर्तन से जहां वातावरण शुद्ध होता है, वहीं लोगों में धार्मिक और सामाजिक चेतना का भी संचार होता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से क्षेत्रीय जनमानस हर कीर्तन में पूरी निष्ठा के साथ सहयोग में रही इस प्रकार भंडारे में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री हरि कीर्तन रूपी प्रसार ग्रहण कर पुण्य के भागीदार बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button