Azamgarh News:विश्व रक्तदाता दिवस पर 86 यूनिट रक्तदान, रक्तदाता भवन का लोकार्पण कर रक्तवीरों को किया सम्मानित

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

विश्व रक्तदाता दिवस पर 86 यूनिट रक्तदान, रक्तदाता भवन का लोकार्पण कर रक्तवीरों को किया सम्मानित

बलरामपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को मंडलीय जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक परिसर में नवनिर्मित रक्तदाता भवन का लोकार्पण जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रक्तदाताओं एवं सामाजिक संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी गंभीर रूप से बीमार या दुर्घटना में घायल व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने पर जोर दिया।

 

इस दौरान समाजसेवी अंजू राय, प्रज्ञा राय एवं शुभम सिंह सहित कई नियमित रक्तदाताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित रक्तदाताओं की सराहना करते हुए अधिकारियों ने कहा कि उनके प्रयास जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रहे हैं।

 

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष रक्तदान शिविर में कुल 86 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदाताओं के उत्साह और सहभागिता को देखते हुए अधिकारियों ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

 

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ननकू राम, एसआईसी डॉ. स

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button