Azamgarh News:अतरौलिया। राष्ट्रहित और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए कार्यकर्ता करें जनजागरण: अरुण राजभर,,

अतरौलिया। राष्ट्रहित और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए कार्यकर्ता करें जनजागरण: अरुण राजभर,,

 

स्थानीय निरीक्षण भवन में सोमवार को राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अभिमन्यु राजभर के नेतृत्व में आयोजित शिविर में संगठन के कमांडरों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक कल्याण के कार्यों को गति देने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अरुण राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, रोटी, कपड़ा, मकान और दवा जैसी मूलभूत सुविधाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को संगठन की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए युवाओं को अपनी गौरवशाली विरासत से जोड़ना आवश्यक है। महाराजा सुहेलदेव के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र और समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। शिविर में कार्यकर्ताओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, संगठन विस्तार और जनजागरण अभियान को प्रभावी बनाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। अंत में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राकेश गौड़, दीपक सिंह, रमाशंकर राजभर, अभिमन्यु राजभर, सूरज राजभर, निठुरी निषाद, अनीता राजभर, कविता राजभर, नीतू, गीता विश्वकर्मा, रेनू राजभर और शेर सिंह राणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button