Azamgarh News:शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में 09 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई*

*थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़*
*शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में 09 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई*
जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका वाले कुल 09 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
आज दिनांक 14.06.2026 को उ0नि0 कमालुद्दीन खान एवं उ0नि0 दयानन्द मय हमराह द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण एवं चेकिंग के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका वाले कुल 09 व्यक्तियों को अंतर्गत धारा 126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी की कार्यवाही के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. मनोज बरनवाल पुत्र स्व0 दयाशंकर बरनवाल निवासी शनिचर बाजार, कस्बा फूलपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
2. आशीष कुमार बरनवाल पुत्र स्व0 कृष्णानन्द बरनवाल निवासी शनिचर बाजार, कस्बा फूलपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
3. रोहित सैनी पुत्र सुनील सैनी निवासी जगदीशपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
4. अंकित सैनी पुत्र दिनेश सैनी निवासी जगदीशपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
5. अनिल पुत्र नन्दू निवासी खुटौली, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
6. सुनील पुत्र नन्दू निवासी खुटौली, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
7. रामलल्लन पुत्र लालता प्रसाद निवासी सेंदुरी, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।
8. गौरव पुत्र मुकेश निवासी सदरपुर बरौली, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
9. रवि कुमार पुत्र वीरेन्द्र कुमार निवासी सदरपुर बरौली, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
• उ0नि0 कमालुद्दीन खान
• उ0नि0 दयानन्द
• म0का0 शीला चौरसिया
• म0का0 दीपा
*जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।*



