Azamgarh News:फर्जी अभिलेखों के सहारे शासकीय अनुदान हड़पने के मामले में कार्रवाई*

 

*थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़*

*दिनांक : 15.06.2026*

 

*फर्जी अभिलेखों के सहारे शासकीय अनुदान हड़पने के मामले में कार्रवाई*az

 

*मदरसा गबन प्रकरण की वांछित महिला अभियुक्ता पुलिस गिरफ्त में*

 

*पुलिस अधीक्षक आजमगढ़* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *थाना अतरौलिया पुलिस* को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। *फर्जी अभिलेख तैयार कर शासकीय धनराशि/अनुदान के गबन से संबंधित मुकदमे में वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार* कर विधिक कार्यवाही की गई है।

 

*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-*

दिनांक 19.03.2025 को वादी मुकदमा श्री कुँवर ब्रम्ह प्रकाश सिंह, निरीक्षक, राज्य विशेष अनुसंधान दल (ईओडब्ल्यू), मुख्यालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा थाना अतरौलिया पर प्रार्थना पत्र एवं जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जांच में मदरसा फैजेकौशर निस्बां, रूकुमलपुर, अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ के प्रबंधक एवं शिक्षकों द्वारा आपराधिक षड्यंत्र कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उन्हें वास्तविक अभिलेखों के रूप में प्रयोग करते हुए फर्जी तरीके से शासकीय धनराशि/अनुदान प्राप्त कर गबन करने के तथ्य प्रकाश में आए। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 0095/2025 धारा 409/420/467/468/471 भादवि बनाम रियाज अहमद, किरन पाल, रेनू यादव एवं अनवार अहमद के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक विश्राम गुप्ता द्वारा की जा रही है।

 

*गिरफ्तारी का विवरण-*

आज दिनांक 15.06.2026 को उपनिरीक्षक विश्राम गुप्ता मय पुलिस टीम अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्ता रेनू यादव पत्नी राकेश कुमार यादव निवासी बनकटा बुजुर्ग थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर, हाल पता मल्लुपुर मझगांवा थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर को उसके आवास से समय करीब 08:30 बजे विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्ता-*

01. रेनू यादव पत्नी राकेश कुमार यादव, निवासी- बनकटा बुजुर्ग थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर

हाल पता- मल्लुपुर मझगांवा थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर , उम्र- लगभग 35 वर्ष

 

*पंजीकृत अभियोग-*

01. मु0अ0सं0 0095/2025 धारा 409/420/467/468/471 भादवि, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. उ0नि0 विश्राम गुप्ता, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।

2. का0 सुशील कुमार, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।

3. म0का0 निधि मिश्रा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।

4. म0का0 रंजना सरोज, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।

 

➡ *आजमगढ़ पुलिस भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी एवं शासकीय धनराशि के दुरुपयोग से जुड़े अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button