आजमगढ़ एक्शन में एसडीओ निखिल,विद्युत सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी, मोहम्मदपुर व बरदह क्षेत्र में कई लोगों पर मुकदमा

अनधिकृत रूप से विद्युत पोल पर कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, एसडीओ निखिल कुमार सिंह की पहल की सराहना

आजमगढ़। विद्युत वितरण उपखण्ड मोहम्मदपुर के उपखण्ड अधिकारी (एसडीओ) निखिल कुमार सिंह के निर्देशन में बिजली व्यवस्था को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अनधिकृत रूप से विद्युत लाइन एवं पोल पर चढ़कर कार्य करने वाले बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है, जिसकी क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है।

आजमगढ़ में चोरी के माल के साथ पकड़े गए पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चोरी करने वाले दो शातिर चोर 

एसडीओ निखिल कुमार सिंह ने बताया कि बिजली विभाग की अनुमति एवं प्रशिक्षण के बिना विद्युत पोल और लाइनों पर कार्य करना न केवल कानूनन अपराध है,बल्कि इससे जान-माल का गंभीर खतरा भी उत्पन्न होता है।विभाग द्वारा ऐसे लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर स्पष्ट संदेश दिया गया है कि बिजली व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Azamgarh News:मंडलीय अस्पताल की बड़ी लापरवाही, तीन घंटे तक तड़पता रहा मरीज, मौत के बाद फूटा परिजनों का गुस्सा

मोहम्मदपुर क्षेत्र के अवर अभियंता विनय मौर्य की सक्रियता के चलते राजकुमार पुत्र रामचंदर निवासी मुरादाबाद (नरहरपुर), इश्तेकार उर्फ छंटकी पुत्र सदरूद्दीन निवासी रोवां के विरुद्ध थाना रानी की सराय में तथा बुद्धू पुत्र अज्ञात निवासी वीरभानपुर एवं संजय यादव निवासी विषहम के विरुद्ध थाना मेंहनगर में मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं बरदह क्षेत्र के अवर अभियंता द्वारा अनिल विश्वकर्मा उर्फ कुटूर निवासी जीवली, करिया पंडित निवासी पिछौरा तथा महेंद्र कुमार निवासी राजेपुर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई।

Azamgarh News:शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भांजी की शादी में आया युवक संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला*

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि एसडीओ निखिल कुमार सिंह के नेतृत्व में विभाग की कार्यप्रणाली अधिक जवाबदेह और प्रभावी हुई है। उनकी सख्ती के चलते बिजली व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ सुरक्षा मानकों का भी कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। वहीं जेई विनय मौर्य द्वारा की गई कार्रवाई को विभागीय अनुशासन और उपभोक्ताओं की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण माना जा रहा है।

यूपी की सियासत में AIMIM का बड़ा दांव,अब दरी बिछाने की नहीं, हिस्सेदारी की बात होगी”; बहराइच से ओवैसी का सियासी संदेश

एसडीओ निखिल कुमार सिंह ने आम जनता से अपील की है कि विद्युत संबंधी किसी भी कार्य के लिए केवल विभाग के अधिकृत एवं प्रशिक्षित कर्मचारियों की ही सेवाएं लें तथा कहीं भी कोई व्यक्ति अनधिकृत रूप से बिजली के पोल या लाइन पर कार्य करता दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम विद्युत कार्यालय या पुलिस को दें।उन्होंने चेतावनी दी कि विद्युत लाइन एवं पोल पर अनधिकृत रूप से कार्य करना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में आगे भी कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button