Azamgarh News:प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अहरौला में तीन दिवसीय जनकल्याण, सेवा एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ समापन

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अहरौला में तीन दिवसीय जनकल्याण, सेवा एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ समापन
अहरौला (आजमगढ़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अहरौला ब्लॉक परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण, सेवा एवं स्वास्थ्य मेले का सोमवार को समापन हो गया। 14 जून से 16 जून तक चले इस मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया।
मेले के दौरान फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, समाज कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सहित कई विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं का निस्तारण भी किया।
समापन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विवाह अनुदान योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं योजनाओं से मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम का समापन भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया लाल निषाद ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विनीत यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्पित मौर्य, श्लोक सिंह, संरक्षक अमित श्रीवास्तव, प्रशांत उपाध्याय, अमन अग्रहरि, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अभिषेक कश्यप, फार्मासिस्ट सूर्य प्रकाश वर्मा, कृषि विभाग के शैलेंद्र द्विवेदी, सिद्धार्थ शेखर सिंह, पंकज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।



