Azamgarh news :हज-2027 के चयनित यात्रियों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण, 15 सितंबर तक बनेगा फिटनेस प्रमाण-पत्र

हज-2027 के चयनित यात्रियों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण, 15 सितंबर तक बनेगा फिटनेस प्रमाण-पत्र

हज-2027 के चयनित यात्रियों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण, 15 सितंबर तक बनेगा फिटनेस प्रमाण-पत्र

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

हज-2027 के लिए चयनित जनपद के यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण सरकारी एलोपैथिक चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रारूप पर मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा।

मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एन.आर. वर्मा ने बताया कि चयनित सभी हज यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 तक पूरी कर प्रमाण-पत्र पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। इसके लिए संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने चयनित हज यात्रियों से अपील की कि वे निर्धारित समय के भीतर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर फिटनेस प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लें। संबंधित चिकित्सकों को भी निर्देशित किया गया है कि स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया समय से पूरी कराएं, ताकि यात्रियों को आगे की प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button