Azamgarh news:जनता की हर समस्या का समाधान, विश्वास का नाम बने एसडीएम चंद्र प्रकाश सिंह

जनता की उम्मीदों के केंद्र बने उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद/ आजमगढ़। निजामाबाद तहसील में इन दिनों प्रशासनिक कार्यशैली और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की कार्यकुशलता चर्चा का विषय बनी हुई है। अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सरल स्वभाव और जनहित के प्रति समर्पित दृष्टिकोण के कारण वे क्षेत्र की जनता के बीच विशेष पहचान बना चुके हैं।

اتر پردیش کی سیاست میں اویسی کی سرگرمیوں سے نئی سیاسی بحث کا آغاز

उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह प्रतिदिन सुबह 10 बजे से अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं। वे प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हैं तथा समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हैं। उनके निर्देशन में नवागत नायब तहसीलदार राहुल कुमार सिंह क्षेत्र में जाकर मामलों की जांच करते हैं और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं, जिसके आधार पर उपजिलाधिकारी द्वारा प्रभावी निर्णय लिया जाता है।

कोरबा के भूविस्थापितों की आवाज संसद में उठाई जाएगी, मांगें जायज : अमराराम

क्षेत्रीय जनता का कहना है कि उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में तहसील प्रशासन अधिक सक्रिय, पारदर्शी और जनोन्मुखी बना है। लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अब भटकना नहीं पड़ता और उन्हें समयबद्ध न्याय एवं राहत मिल रही है।

जिबह किया जाता जनतंत्र!

तहसीलदार चमन सिंह राणा, नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी तथा नायब तहसीलदार राहुल कुमार सिंह भी अपने सौम्य व्यवहार और कार्यकुशलता के लिए जनता के बीच सराहे जा रहे हैं। प्रशासनिक टीम की समन्वित कार्यशैली के कारण तहसील क्षेत्र में आमजन का विश्वास मजबूत हुआ है।

दीपीका चिखलिया और सूरज के भावुक मां-बेटे के रिश्ते ने जीता दर्शकों का दिल 26 जून को रिलीज होगी रोमांटिक फैमिली ड्रामा

जनता का मानना है कि जब किसी तहसील का नेतृत्व चंद्र प्रकाश सिंह जैसे ईमानदार, संवेदनशील और कर्मठ अधिकारी के हाथों में हो, तो प्रशासनिक व्यवस्था स्वतः ही जनहितकारी बन जाती है। वर्तमान समय में निजामाबाद तहसील को ऐसे अनुभवी एवं जनसेवा के प्रति समर्पित अधिकारियों का साथ मिलना क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button