Azamgarh news:12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

महर्षि चन्द्रमा ऋषि आश्रम में होगा जनपदीय मुख्य कार्यक्रम, सभी विद्यालयों, ब्लॉकों एवं नगरीय निकायों में होगा सामूहिक योगाभ्यास

योगाभ्यास स्थलों पर साफ-सफाई, शीतल पेयजल, बैठक व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाए करें सुनिश्चित- जिलाधिकारी

 

आजमगढ़, 17 जून,जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं 15 जून से 21 जून तक संचालित योग सप्ताह के सफल, प्रभावी एवं व्यापक क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने योग दिवस को जनभागीदारी के साथ भव्य एवं सफल ढंग से आयोजित किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आजमगढ़ जेल से भागे 1-1 लाख के दो इनामी बंदी गिरफ्तार,गाजीपुर जाने निकले थे, रास्ते में STF ने दबोच लिया; 10 साल से थे फरार

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद स्तरीय मुख्य योग कार्यक्रम का आयोजन महर्षि चन्द्रमा ऋषि आश्रम में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त विकास खण्डों, नगरीय निकायों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, अमृत सरोवरों तथा महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पौराणिक स्थलों पर भी सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Azamgarh News: महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान कराने की अपील

जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में योग दिवस की तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण कर लें तथा योगाभ्यास स्थलों पर बैठक व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास कार्यक्रम से पूर्व सभी स्थलों की समुचित साफ-सफाई करायी जाए तथा कार्यक्रम के दौरान शीतल पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रहे।

Azamgarh encounter:आजमगढ़ में मुठभेड़ के बाद बाइक लूटकांड का खुलासा,अपाचे समेत आरोपी गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सभी योग प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आगामी दो दिनों के भीतर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत से कम से कम एक व्यक्ति को योग का प्रशिक्षण अवश्य प्रदान किया जाए, जिससे योग के प्रति जन-जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा मिल सके। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी स्वयं योगाभ्यास कार्यक्रम में उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करें। साथ ही नगरीय निकायों में बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

DPIFF 2026 ने घोषित की टॉप 10 शॉर्ट फिल्में, दुनिया भर के फिल्मकारों की प्रतिभा को मिला सम्मान

जिलाधिकारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास स्थलों पर पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवन शैली का संदेश एक साथ प्रसारित किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि योगाभ्यास के दौरान लिए गए फोटोग्राफ एवं गतिविधियों का विवरण शासन द्वारा निर्धारित पोर्टल पर समय से अपलोड किया जाए।

अदाह शर्मा का फुल-बॉडी टैटू लुक बना इंटरनेट की पहेली

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि दिनांक 21 जून को जनपद के सभी विद्यालय अनिवार्य रूप से खुले रहेंगे तथा प्रत्येक विद्यालय में निर्धारित समयानुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि योग दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का एक जन आंदोलन है, जिसमें सभी विभागों, संस्थाओं एवं नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

मुंबई मरीन्स संग सना रईस खान की नई पारी

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित समय एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप योग दिवस कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करें तथा कार्यक्रम को जनपद स्तर पर एक जनभागीदारी आधारित अभियान के रूप में सफल बनाएं।

उर्वशी रौतेला और हनी सिंह का सीक्रेट रीयूनियन!

मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, समस्त खण्ड विकास अधिकारी/ईओ, मा0 ब्लॉक प्रमुख व जन प्रतिनिधिगण एवं समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button