पिडवलमोड़ पर सड़कहादसे में महिला की मौत। लोगों ने लगाया जाम, फेंके पत्थर। पुलिस ने भांजी लाठी।

A woman died in a road accident at Pidvalmor. People jammed, threw stones. The police batoned the niece.

घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिडवल मोड़ के फोरलेन पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन के टक्कर से महिला की मौत हो गई। आए दिन होने वाली मार्गदुर्घटना होने वाली मौतों से गुस्साए लोगों ने सड़क को घंटों जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

उत्तर दा पुत्तर’ का नया पोस्टर रिलीज़, किस्मत, कर्म और दिशा पर हल्के-फुल्के अंदाज़ में उठाता है सवाल

जाम हटाने पहुंचे एसडीएम , सीओ ने लोगों को समझा कर जाम हटाने की अपील किया, परन्तु लोग पिढ़वल मोड़ पर स्थाई समाधान के साथ अपनी अन्य मांगों पर अड़े रहे। जब प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया तो भीड़ में मौजूद कुछ लोग पथराव कर दिए। पुलिस ने लाठी भांज कर जाम खुलवाया। दो घंटे से अधिक जाम रहा।

उत्तर दा पुत्तर’ का नया पोस्टर रिलीज़, किस्मत, कर्म और दिशा पर हल्के-फुल्के अंदाज़ में उठाता है सवाल

जानकारी के अनुसार सेमराडाढ़ निवासी शांति चौहान 55 पिढ़वल मोड़ पर शनिवार को लगने वाले बाजार करने आरही थी। जब वह पिढ़वल मोड़ पहुंच कर फोरलेन पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनको टक्कर मार दिया। फलस्वरूप टक्कर से उछल कर दूर गिर गई। गम्भीर चोट के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से और पूर्व में आए दिन होने वाली मार्गदुर्घटना मौतें से परेशान लोगों ने सड़क पर बांस आदि रखकर सड़क को जाम कर दिया।

प्यार, दर्द और खामोश सच की दास्तान है ‘अनकही

 

इसके चलते पिढ़वल मोड़ के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एनटी अभिषेक वर्मा, एसआई अशोक सिंह लोगों को समझाने और जाम हटाने की अपील करने लगे। लेकिन लोग अपनी बात पर अड़े रहें। इसके बाद एसडीएम अशोककुमारसिंह एवं सीओ जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच कर लोगो को जाम हटाने एवं मांगो से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। जिसपर जाम लगा रहे लोग लिखित रूप से आश्वासन की बात कह रहे थे। प्रशासन ने जब जाम हटाने का प्रयास किया तो भीड़ में से कुछ लोग पुलिस प्रशासन पर पथराव करने लगे। इस के चलते एसडीएम एवं सीओ को हट कर बचना पड़। वे सभी ईट पत्थर से किसी तरह से बचे। इसके बाद पुलिस ने लाठी भांज कर भीड़ को तीतर बितर किया और कई घंटों बाद जाम हटा। कोतवाली पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर कोतवाली लाकर खानापूर्ति के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button