प्यार, दर्द और खामोश सच की दास्तान है ‘अनकही
A Tale of Love, Pain, and Unspoken Truths

Mumbai : There are moments in relationships when certain feelings remain unspoken, yet their impact is felt for a lifetime. Bringing these unexpressed emotions, unfinished feelings, and deep heartfelt experiences to the screen, renowned filmmaker Vipul Amrutlal Shah’s Sunshine Pictures has launched its first vertical micro-drama, ‘Ankahi’. The first four episodes of the series are now available on YouTube, offering viewers a glimpse into the hidden layers of relationships that people often keep buried within their hearts.
375 करोड़ की ब्लॉकबस्टर के बाद अदा शर्मा का सबसे खौफनाक अवतार
‘Ankahi’ is not just a drama; it is an emotional journey that beautifully weaves together love, pain, confusion, hope, and silence. With its sensitive storytelling, compelling presentation, and powerful performances, the series stands out as a heartfelt exploration of human emotions. Popular actress Meera Deosthale, talented performer Payal Nair, and actor-singer Karan Oberoi—returning to the small screen after a long gap—leave a lasting impression through their nuanced portrayals. The 30-episode series promises to keep audiences engaged with fresh twists, emotional highs and lows, and compelling storytelling every week.
0 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला
मुंबई : रिश्तों में कई बार कुछ बातें ऐसी होती हैं जो शब्दों में बयां नहीं हो पातीं, लेकिन उनका असर जिंदगी भर महसूस किया जाता है। इन्हीं अनकहे जज्बातों, अधूरी भावनाओं और दिल के गहरे एहसासों को पर्दे पर उतारने के लिए मशहूर फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह का सनशाइन पिक्चर्स अपना पहला वर्टिकल माइक्रो ड्रामा ‘अनकही’ लेकर आया है। यूट्यूब पर रिलीज हुई इस सीरीज के पहले चार एपिसोड दर्शकों के लिए उपलब्ध हैं, जो रिश्तों की उन परतों को खोलते हैं जिन्हें अक्सर लोग अपने दिलों में दबाकर रखते हैं।
‘अनकही’ सिर्फ एक ड्रामा नहीं, बल्कि भावनाओं का ऐसा सफर है जिसमें प्यार, दर्द, उलझन, उम्मीद और खामोशी एक साथ दिखाई देती है। सीरीज की संवेदनशील कहानी, प्रभावशाली प्रस्तुति और दमदार अभिनय इसे खास बनाते हैं। लोकप्रिय अभिनेत्री मीरा देवस्थले, प्रतिभाशाली पायल नायर और लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर लौटे करण ओबेरॉय अपने किरदारों में गहरी छाप छोड़ते नजर आते हैं। 30 एपिसोड की यह श्रृंखला हर सप्ताह नए मोड़ों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव के साथ दर्शकों को बांधे रखने का वादा करती है।



