Azamgarh News:पत्रकार समाज की आवाज हैं” भाजपा नेता राधेश्याम उर्फ गुड्डू सिंह ने अपने आवास पर किया पत्रकारों का सम्मान

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
“पत्रकार समाज की आवाज हैं” भाजपा नेता राधेश्याम उर्फ गुड्डू सिंह ने अपने आवास पर किया पत्रकारों का सम्मान
आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राधेश्याम सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने बुधवार को अपने आवास, वार्ड नंबर-7 जलालपुर पर गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पत्रकारों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लगभग 25सों पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राधेश्याम सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने पत्रकारों को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताते हुए उनके कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज और शासन-प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। भीषण गर्मी, कड़ाके की ठंड और मूसलाधार बारिश जैसी विषम परिस्थितियों में भी पत्रकार जन-जन की समस्याओं को सामने लाने के लिए निरंतर कार्यरत रहते हैं।
उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि पत्रकारों की मेहनत और संघर्ष के कारण ही आम लोगों की समस्याएं शासन और प्रशासन तक पहुंचती हैं तथा उनका समाधान संभव हो पाता है। समाज हित में दिन-रात कार्य करने वाले पत्रकारों को अक्सर अपेक्षित सम्मान और सुविधाएं नहीं मिल पातीं, फिर भी वे बिना किसी स्वार्थ के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहते हैं। ऐसे कर्मयोगी पत्रकार सम्मान के सच्चे अधिकारी हैं।
गुड्डू सिंह ने कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है तथा पत्रकारों का सम्मान करना समाज के प्रति सम्मान प्रकट करने के समान है।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों और गणमान्य लोगों के बीच विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सम्मान समारोह के उपरांत सभी अतिथियों एवं पत्रकारों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।



