Azamgarh News:प्रदेश मंत्री एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

प्रदेश मंत्री एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न

आजमगढ़ जनपद में भारतीय जनता पार्टी संगठन में सहजानंद राय को प्रदेश मंत्री तथा लालगंज क्षेत्र से विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पटवध सरैया बाजार में भाजपा मंडल अध्यक्ष बिलरियागंज रूद्रप्रकाश राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं बाजारवासियों के बीच मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन ने दोनों नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। उनके नेतृत्व और अनुभव का लाभ पार्टी को आगामी दिनों में मिलेगा तथा संगठन और अधिक मजबूत होगा।

मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा का सदैव सम्मान होता है। सहजानंद राय को प्रदेश मंत्री और विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और संगठन को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों नेता पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प भी लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और बाजार में लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर अपनी खुशी व्यक्त की।

कार्यक्रम में सूर्य प्रताप लाल श्रीवास्तव (मंडल उपाध्यक्ष), सूर्य प्रकाश मिश्रा (मंडल महामंत्री), सभासद अमरजीत पासवान, चंद्रकांत राय, लक्ष्मण प्रसाद, ओंकार गौड़, सुरेंद्र राय उर्फ महंत राय, अभिषेक राय, मुन्ना राय, अरविंद पाठक, मुंशी यादव सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button