Azamgarh News:जनपद की प्रमुख सड़क,क्षेत्र के विकास को लेकर चौथे दिन भी जारी है धरना

जनपद की प्रमुख सड़क,क्षेत्र के विकास को लेकर चौथे दिन भी जारी है धरना

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद आजमगढ़।स्थानीय कस्बे के समग्र विकास की मांग को लेकर समाजसेवी एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र उर्फ लालू मिश्रा के नेतृत्व में शेरपुर तिराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी है। क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित इस धरने में विभिन्न गांवों, कस्बों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने पहुंचकर अपना समर्थन व्यक्त कर रहे है तथा आंदोलन को जनहित से जुड़ा बताते हुए मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग कर रहे है । अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि निजामाबाद अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक स्थलों, साहित्यिक गौरव और सांस्कृतिक पहचान के लिए पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है, लेकिन विडंबना यह है कि वर्षों से लगातार उपेक्षा का शिकार होने के कारण क्षेत्र विकास की मुख्य धारा से पीछे छूट गया है। उन्होंने कहा कि सरकारों और जनप्रतिनिधियों द्वारा समय-समय पर विकास के वादे किए गए, लेकिन धरातल पर अपेक्षित कार्य नहीं हो सके। इस क्षेत्र में हरी सब्जी का उत्पादन,आमों की पैदावार,ब्लैक पॉटरी के उत्पादन को सुगमता से पहुंचाने के लिए के टी एम रोड को एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाए,तथा जनपद मुख्यालय को जोड़ने वाली भदुली निजामाबाद मार्ग का चौड़ीकरण किया जाए परिवहन विहीन मुख्यालय को परिवहन से जोड़ा जाए इन्हीं समस्याओं के कारण क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के माध्यम से उठाई गई 10 सूत्रीय मांगें केवल किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की भावनाओं और आवश्यकताओं से जुड़ी हुई हैं। अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि जब तक प्रशासन एवं शासन स्तर पर मांगों के संबंध में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। आज धरने के चौथे दिन बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया और सभी उपस्थित जनता ने इस यज्ञ का उद्देस्य बताया की इस यज्ञ से स्थानीय सांसद, विधायक तथा अधिकारीयों को सद्बुद्धि आएगी और वो जनता की आवाज को सुनेंगे। रोड नहीं तो वोट नहीं इस प्रण को सारी जनता ने फिर से दुहराया। आज धरने में राजकुमार चौबे, अंकित जायसवाल, भरत यादव, सरवन यादव, राहुल मौर्य, शुभान अली, अंकित मिश्रा, श्रेयश मिश्रा, मोहित यादव, प्रवीण पाण्डेय आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button