Azamgarh News:राहगीरों को शर्बत पिलाने के दौरान युवक से मारपीट का आरोप, जातिसूचक गालियां देने की शिकायत

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

राहगीरों को शर्बत पिलाने के दौरान युवक से मारपीट का आरोप, जातिसूचक गालियां देने की शिकायत

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में राहगीरों को शीतल जल एवं शर्बत पिलाने के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक ने कुछ लोगों पर मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बिलरियागंज क्षेत्र के ग्राम शेखूपुर निवासी आशीष कुमार पुत्र शम्भूनाथ ने थानाध्यक्ष को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 27 जून 2026 को गांव के युवक मिलकर राहगीरों को शीतल जल, जूस एवं शर्बत पिला रहे थे। इसी दौरान गिलास लेने के लिए वह अपने गांव के आनंद के साथ बाइक से घर की ओर लौट रहा था।

आरोप है कि शेखूपुर मदरसे के सामने रेहान पुत्र मुमताज निवासी तोहफापुर, अदनान पुत्र नजिमुद्दीन निवासी भावारायपुर तथा उनके साथ मौजूद कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने लात-घूंसों और हाथ में पहने कड़े से मारपीट की, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button