Azamgarh news:मनरेगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आज़ाद अधिकार सेना ने खोला मोर्चा

Azamgarh news: Azad Adhikar Sena opens front against corruption in MNREGA

​आजमगढ़। आज़ाद अधिकार सेना की जिला इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में सोमवार को जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की गई है।

​जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि संगठन की मांग है; मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 252 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये, महिला मेट का मानदेय 370 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये प्रति कार्य दिवस और रोजगार सेवकों का मासिक मानदेय 10,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये किया जाए। फर्जी जॉब कार्डों की जांच कर उन्हें तत्काल निरस्त किया जाए। नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम ऐप के जरिए फर्जी हाजिरी लगाने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो। फर्जी हाजिरी और गलत भुगतान के मामलों में संबंधित खंड विकास अधिकारी और कार्यक्रम अधिकारी की सीधे जवाबदेही तय की जाए। ​इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, हरी गोपाल मौर्य, गंगा प्रकाश, लाल बहादुर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button