Palamu News: चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल में पलामू के कलाकारों ने दिखाया दम

मधुलता पांडेय मुख्य संवाददाता
पलामू। चित्रपट झारखंड द्वारा आयोजित राज्य के प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में पलामू के कलाकारों ने अपना दम दिखाया है। 26 से 28 जून तक चलने वाली इस त्रिदिवसीय चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल में पलामू के निर्देशकों द्वारा निर्मित कई फिल्में दिखाई गई। इन फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया। जब पुरस्कार वितरण की बारी आई तो पलामू के कई फिल्मों के हिस्से में पुरस्कार आए। इससे पलामू के फिल्म से जुड़े लोगों में उत्साह है।

Chaibasa News: सरकारी योजना, प्रशिक्षण और मेहनत का मिला प्रतिफल, पत्तल-दोना निर्माण से आत्मनिर्भर बनीं सरिता नायक

इस फेस्टिवल में पलामू के मेलोडी ड्रामा एंड फिल्म्स तथा भूमिका फिल्म्स के संयुक्त तत्वावधान में बनी तीन फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। गौतम घोष के निर्देशन में मिसिंग डायरी, पुष्कल मित्रा के निर्देशन में सिगरेट रहस्य व रंजीत कुमार के निर्देशन में शिकारी आयेगा को दर्शकों ने खूब सराहा। प्रवीन तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म माही व सुमित बर्मन के निर्देशन में बनी फिल्म दहाड़ का भी भव्य प्रदर्शन किया गया। सैकत चट्टोपाध्याय के निर्देशन में मासूम आर्ट ग्रुप की प्रस्तुति जय मां काली एवं बोलो नहीं करो भी दर्शकों को आकृष्ट किया। इसके अलावा सैकत चट्टोपाध्याय द्वारा निर्मित दो डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी फेस्टिवल में दिखाए गए ।

Jharkhand News: झारखंड की पत्रकारिता में एक सक्रिय और बेबाक आवाज़: वरिष्ठ पत्रकार संजय पांडेय की पेशेवर यात्रा
सुमित वर्मन की फिल्म दहाड़ में अभिनय करने वाली नवोदित कलाकार काजल कुमारी को बेस्ट एक्ट्रेस का तथा प्रवीन तिवारी की फिल्म माही को स्पेशल ज्यूरी अवार्ड मिला। सैकत चट्टोपाध्याय द्वारा निर्मित रील को प्रथम पुरस्कार मिला। उनके द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म लातेहर पर्यटन की अनकही दास्तान को तृतीय पुरस्कार मिला। इसके अलावा रील प्रतियोगिता में अमर कुमार भांजा, अविनाश तिवारी, राज प्रतीक पाल व प्रकाश संगम के बनाए रील को भी प्रमाणपत्र दिए गए। कलाकारों को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, आयोजन समिति के एनके सिंह आदि ने सम्मानित किया।

समाजवादी पार्टी विधानसभा लालगंज की मासिक बैठक हुई संपन्न

इधर पुरस्कार वितरण समारोह से वापस लौटने पर नवीन सहाय ने चित्रपट झारखंड की ओर से पलामू के कलाकारों का स्वागत किया व
उन्हें बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि चित्रपट झारखंड जैसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में पलामू के फिल्म निर्माताओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। पलामू की फिल्मों की चर्चा भी खूब हुई। यहां के कलाकार, निर्देशक आदि को पुरस्कार भी मिला, यह एक शुभ संकेत है। पलामू में कोई भी फिल्म निर्माण हो चित्रपट झारखंड उन्हें हर संभव मदद करेगी। कलाकारों को बधाई देने वालों में चैंबर अध्यक्ष आनंद शंकर, कवि लेखक रवि शंकर पांडेय, मासूम आर्ट ग्रुप के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडे, जिला साक्षरता समिति के शिव शंकर प्रसाद, गायक किशोर शुक्ला आदि शामिल हैं।

चाइनीज़ वॉक ने की ‘वेलकम टू द जंगल’ के साथ की भागीदारी, उपभोक्ताओं के साथ संस्कृति आधारित जुड़ाव को बढ़ावा देने का लक्ष्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button