प्रोड्यूसर रॉनी रोड्रिग्स की कंपनियों के साथ जीएसटी को लेकर हुई धोखेबाजी
Producer Ronnie Rodrigues' companies were defrauded of GST

मुंबई: पर्ल ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ के सीएमडी और फिल्म प्रोड्यूसर श्री रॉनी रोड्रिग्स ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीएसटी से जुड़ी अनियमितताओं और उनके ग्रुप की विभिन्न कंपनियों के आधिकारिक रिकॉर्ड में इस्तीफ़ा दे चुके डायरेक्टर्स और पार्टनर्स के नाम अनधिकृत रूप से शामिल किए जाने के गंभीर आरोपों के संबंध में बताया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एम/एस. काज़ी एंड एसोसिएट्स फर्म के इमरान अब्दुल काज़ी और जावेद अब्दुल काज़ी के खिलाफ़ लगे आरोपों पर बात रखी गई। ये दोनों श्री रॉनी रोड्रिग्स की कंपनियों के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट और टैक्स कंसल्टेंट के तौर पर काम करते रहे हैं।
गौरतलब है कि ये आरोप निम्नलिखित कंपनियों से जुड़े जीएसटी मामलों के बारे में हैं पर्ल बिज़नेस कंसल्टेंट (प्रोपराइटरशिप फर्म), पीबीसी मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड, पीबीसी एजुकेशन एंड फाइनेंशियल सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड, सिनेबस्टर मैगज़ीन प्राइवेट लिमिटेड, पीबीसी फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड, पीबीसी इंटीरियर एंड डिज़ाइनर्स प्राइवेट लिमिटेड और पर्ल बिज़नेस कंसल्टेंट (पार्टनरशिप फर्म)। आरोप है कि जिन डायरेक्टर्स और पार्टनर्स ने 2021 और 2023 में इन कंपनियों से इस्तीफ़ा दे दिया था, उनके नाम बाद में उनकी जानकारी, सहमति, अधिकार या मंज़ूरी के बिना कंपनी और जीएसटी से जुड़े रिकॉर्ड में दिखाए गए।
Khyaati Keswani to Portray the Powerful Gayatri Devi in Dangal TV’s Upcoming Show Kaisi Teri Dillagi
श्री रॉनी रोड्रिग्स ने मीडिया के सामने इससे जुड़े तथ्य, रिकॉर्ड और दस्तावेज़ पेश किए और कथित अनियमितताओं से जुड़े हालात के बारे में विस्तार से बताया। पर्ल ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ के एडवोकेट सुधाकर मिश्रा ने बताया कि फ़िलहाल सीए फर्म और इससे जुड़े पार्टनर्स के विरुद्ध ठाणे में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं 316(2), 316(5), 318(4), 336(3), 338, 339, 344 और 3(5) के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है जल्द ही उनके खिलाफ सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज की जाएगी। मामले की लिखित शिकायत सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई और एसीपी को दे दी गई है।
बता दें कि बतौर निर्माता रॉनी रोड्रिग्स ने अरबाज खान स्टारर हिंदी फिल्म “मैंने प्यार किया फिर से” का ग्रांड मुहूर्त मुंबई में किया था लेकिन कंपनी के साथ ऐसे हुए मामले की वजह से अब तक फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो सकी है. फिल्म मे धर्मेंद्र भी ऐक्टिंग करने वाले थे उन्हें साइन किया गया था और वह मुहूर्त पर मौजूद भी थे। प्रोड्यूसर रॉनी रोड्रिग्स ने कहा कि मैंने भरोसा करके कंपनियों के टैक्स से जुड़े मामले देखने का काम इस सीए फर्म को दिया मगर मेरी फर्जी साइन करके जीएसटी में करोड़ों रूपए का घोटाला किया गया मुझे इसकी जानकारी तब हुई जब नूतन मैडम (जीएसटी ऑफिसर) मेरे घर आईं तब मैंने जांच करवाई तो जीएसटी के मामले मे काफी झोल नजर आया।
रॉनी रोड्रिग्स ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज करवाई है उसके अनुसार वर्ष 2013 से एम/एस. काज़ी एंड एसोसिएटस उनकी समूह कंपनियों के चार्टेर्ड अकाउंटेंट्स एवं टैक्स कंसल्टेंट्स के रूप में कार्यरत रही है तथा उन्हें उनकी कंपनियों के स्टेटटरी रिकार्ड्स , इनकम टैक्स कम्प्लीयंस , जीएसटी कम्प्लीयंस, ऑडिट वर्क तथा अन्य वित्तीय मामलों के संपूर्ण प्रबंधन एवं अनुपालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिस अवधि के दौरान ये फर्म कार्यरत रही, उस अवधि में आरोपियों ने कभी भी इनकम टैक्स रिटर्न्स, जीएसटी रिटर्न्स,जीएसटीआर -1, जीएसटीआर-3बी अथवा अन्य वैधानिक अभिलेखों की प्रतियां संबंधित प्राधिकरणों के समक्ष दाखिल करने के बाद शिकायतकर्ता कंपनियों के पंजीकृत कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराईं। रॉनी रोड्रिग्स ने पुलिस से निवेदन किया है कि धोखेबाजो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये।p



