Azamgarh News:नाली पर अतिक्रमण के कारण गली का पानी नहीं निकलने के कारण हो रही बहुत परेशानी।

नाली पर अतिक्रमण के कारण गली का पानी नहीं निकलने के कारण हो रही बहुत परेशानी।

निजामाबाद आजमगढ़।नालियों पर अतिक्रमण करके नाले के मुंह बंद करके सीधी चबूतरा करकट बनवाकर अवैध रूप से काबिज करके बरसात का पानी अवरुद्ध करके गली में पानी भर गया है जिला आने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पानी नहीं निकलने के कारण खतरनाक बरसाती जीव जंतुओं का पानी में घुसकर बैठे रहकर किसी भी व्यक्ति को काट लेने का डर हमेशा बना रहने से दहशत का माहौल बना हुआ है।प्रशासन से विनम्र आग्रह है कि इसे संज्ञान में लेकर करवाई करने की कृपा करे। हुसैनाबाद वार्ड 9 विवेका नंद नगर की गली में पानी लगा हुआ है पानी न निकलने की वजह से पानी भरा हुआ है।नगर पंचायत अध्यक्ष की सह पर बगल के व्यक्ति द्वारा सड़क को ऊंचा करके पानी निकलने का मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया है नाली का मार्ग भी अवरुद्ध करके अवैध रूप से नाले का मुंह बंद करके सीढ़ी करकट रखकर कब्जा किया गया है।प्रशासन इसे संज्ञान में लेकर अवैध कब्जा को मुक्त कराए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button