Palamu News: एसबीआई मेंन ब्रांच में सीनियर सिटीजन के लिए अलग से नहीं है व्यवस्था: भाकपा
Palamu News: SBI Main Branch does not have separate arrangements for senior citizens: CPI
पलामू। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार अधिवक्ता रुचिर कुमार तिवारी ने कचहरी मेंन ब्रांच जब बैंक से संबंधित काम करवाने गया तो वहां के विधि व्यवस्था देखकर चिंता व्यक्त किया वहां पर खड़े बुजुर्गों ने कहा कि लंबे देर से लाइन में लगे हुए ।
श्री तिवारी ने बुजुर्गों के साथ लाइन में खड़े होकर उनका दुख दर्द जाना और पाया कि सभी बैंकों में सीनियर सिटीजन की एक अलग व्यवस्था करना है जहां सीनियर सिटीजन को कुर्सी भी उपलब्ध होनी चाहिए कोई 80 वर्ष का व्यक्ति भला लाइन में इतना देर तक खड़ा रह सकता है लेकिन यहां व्यवस्था के नाम पर कोई सुविधा नहीं है और बैंक के अधिकारी एवं सीनियर पदाधिकारी अपने काम में मस्त है।
Rahul Gandhi’s Mission 2029: Major reshuffle in Congress organisation, UP gets a new Dalit face
ऐसी स्थिति में बुजुर्गों एवं सीनियर की स्थिति को देखते हुए बैंक के मैनेजर अपनी संवेदना दिखाते हुए अभिलंब सीनियर सिटीजन के लिए अलग से लाइन एवं बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था करें। ताकि बुजुर्गों का काम आसानी से हो सके।



