Azamgarh News:केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से मिले राम सागर राजभर, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा*नरसिंह 

*केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से मिले राम सागर राजभर, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा*नरसिंह

पवई । भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर के मुख्य प्रतिनिधि राम सागर राजभर ने गुरुवार को लखनऊ स्थित केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान आजमगढ़ की फूलपुर – पवई विधानसभा तथा पवई क्षेत्र से जुड़े पार्टी संगठन के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। राम सागर राजभर ने क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव रखे।

उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

राम सागर राजभर ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button