Azamgarh News:मझौरा गांव में वीबीजी राम जी योजना का व्यापक स्तर पर हुआ प्रचार

मझौरा गांव में वीबीजी राम जी योजना का व्यापक स्तर पर हुआ प्रचार
नरसिंह पवई। विकास खण्ड पवई के ग्रामसभा मझौरा में वी बी जी राम जी योजना के राष्ट्रिय स्तर लांच कार्यक्रम को आज सुबह ग्राम पंचायत मझौरा में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। और जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी सन्तोष कुमार ने समस्त प्रतिनिधि श्रमिकों एस एच जी सदस्यों तथा समुदाय के हितधारकों के साथ जन सम्मेलन किया गया। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत प्रारम्भ कार्यों की फोटो भी राज्य मुख्यालय को भेजना होगा। योजना में प्रस्तावित कार्यों का प्रदर्शन करना होगा मौके पर मनीता यादव प्रधान। वेदप्रकाश यादव। मनीराम यादव पूनम रोजगार सेवक। चन्दन पजापती सचिव। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी गजेन्द्र बहादुर सिंह आदि लोग मौजूद थे।



