Azamgarh news :’नई किरण’ प्रोजेक्ट के तहत 02 परिवारों का हुआ समझौता
'नई किरण' प्रोजेक्ट के तहत 02 परिवारों का हुआ समझौता

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 05.06.2026 को थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कुल 11 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को फोन एवं नोटिस के माध्यम से सूचित कर मध्यस्थता (मिडिएशन) हेतु बुलाया गया था, जिनमें से 07 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। काउंसलिंग एवं अथक प्रयासों के उपरांत सभी 02 प्रकरणों में पक्षकारों को समझा-बुझाकर आपसी मतभेद दूर कर समझौता कराया गया।
मध्यस्थता के दौरान प्राप्त प्रकरणों में 01 प्रकरण में आवेदिका के पति व ससुराल वालों द्वारा खाना खर्चा ना देना तथा घर से भगाना तथा 01 एक प्रकरण में आवेदिका के पति द्वारा दहेज की मांग करना व ससुराल वालों द्वारा पति व आवेदिका को घर में ना रहने देने से संबंधित शिकायतों पर दोनों पक्षों की बात सुनते हुए उन्हें आपसी संवाद, सहनशीलता एवं पारिवारिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराया गया। सकारात्मक वातावरण में हुई काउंसलिंग के फलस्वरूप परिवारों में पुनः सामंजस्य स्थापित हुआ।
शेष पत्रावली में दोनों पक्षों को आगामी तिथि पर उपस्थित होने हेतु नोटिस/फोन के माध्यम से सूचित कर पुनः मिडिएशन की कार्यवाही की जाएगी।
‘नई किरण’ प्रोजेक्ट का उद्देश्य पारिवारिक विघटन को रोकना, बिखरते रिश्तों को जोड़ना तथा परिवारों में आपसी सामंजस्य स्थापित करना है। यह पहल न केवल परिवारों को नई दिशा प्रदान कर रही है, बल्कि पारिवारिक न्यायालयों पर बढ़ते कार्यभार को कम करने में भी सहायक सिद्ध हो रही है।
कुल समझौते- 02
01. सुलताना पत्नी शाहजाद सा0- लहबरिया,थाना- गम्भीरपुर, जनपद-आजमगढ़ ।
02. नाजो पत्नी अबूशाद सा0-नुरुद्दीनपुर, थाना – जीयनपुर जनपद- आजमगढ़।
आजमगढ़ पुलिस का ‘नई किरण’ प्रोजेक्ट बिखरते परिवारों को जोड़ने और सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रभावी एवं मानवीय पहल है।



