Azamgarh news :ऑपरेशन वज्रपात के तहत शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला गिरफ्तार 

ऑपरेशन वज्रपात के तहत शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना सिधारी पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

दिनांक 01.06.2026 को वादिनी द्वारा थाना सिधारी पर प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया गया कि रौनक सोनकर पुत्र महेन्द्र सोनकर, निवासी नरौली, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 224/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास प्रारम्भ किए गए।

दिनांक 05.07.2026 को चौकी प्रभारी मुसेपुर उपनिरीक्षक मुरारी मिश्र मय पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त रौनक सोनकर को उसके निवास स्थान नरौली, थाना सिधारी से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button