Azamgarh news :सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से आजमगढ़ पुलिस ने 372 मोबाइल बरामद कर करोड़ों रुपये की संपत्ति फोन स्वामियों को लौटाई

सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से आजमगढ़ पुलिस ने 372 मोबाइल बरामद कर करोड़ों रुपये की संपत्ति फोन स्वामियों को लौटाई

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद आजमगढ़ में नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है, जिन्हे बरामद करने हेतु सीसीटीएनएस प्रभारी जनपद आजमगढ़ को निर्देशित किया गया था।

जनपद में माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है।

माह मई 2026 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में खोए हुए कुल 372 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 93 लाख रूपये) को सी0ई0आई0आर0 पोर्टल के माध्यम से बरामद किया गया है ।

आज दिनांक- 05.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में बरामद एण्ड्रायड मोबाइल फोन को प्रत्येक स्वामियों को सुपुर्द किया गया हैं।

वर्ष 2026 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा कुल 1779 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 04 करोड़, 26 लाख, 75 हजार रुपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।

इस प्रकार विगत 29 माह में कुल 5022 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 12 करोड़, 15 लाख रूपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button