रहूं मैं तेरे रूबरू’ का दमदार ट्रेलर रिलीज! प्यार, मिस्ट्री, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर सिनेमाई सफर के लिए हो जाइए तैयार

फर्स्ट लुक पोस्टर और रोमांचक टीज़र से दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाने के बाद, अब फिल्म ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का शानदार ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। एस. एस. एंटरटेनमेंट वर्ल्ड प्रस्तुत इस फिल्म में आर्या कुमार, नीथा शेट्टी और पीहू बिस्वास मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। यह एक दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री है, जो 17 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
ट्रेलर की शुरुआत एक रहस्यमयी माहौल से होती है, जो शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। इसके बाद कहानी में प्यार, रोमांस, शानदार संगीत, सस्पेंस और कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। फिल्म की कहानी एक दिलचस्प लव ट्रायंगल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रिश्तों और रहस्य को और भी गहरा बना देती है।
Dr. Sunayana Jaiswal International Cosmetologist | Aesthetic Physician | Educator | Author
जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, छिपे हुए राज़, बदलती पहचान, भावनात्मक संघर्ष और खतरनाक सच्चाइयों की झलक सामने आती है। शानदार सिनेमैटोग्राफी, दमदार बैकग्राउंड म्यूज़िक और रोमांच से भरपूर कहानी ट्रेलर को और भी खास बनाते हैं। ट्रेलर का आखिरी सीन ऐसा है, जो दर्शकों को हैरान कर देता है और फिल्म देखने की उत्सुकता कई गुना बढ़ा देता है।
कोमल जैन ने बदली गोल्ड-लुक ज्वेलरी की दुनिया
‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ एक ऐसी कमर्शियल मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें रोमांस, सस्पेंस, संगीत और भावनाओं का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है और थिएटर में एक शानदार मनोरंजक अनुभव देने का वादा करती है।
शूटिंग के दौरान कुत्ते ने आकांक्षा रंजन को काटा
फिल्म का निर्देशन इंदर दास ने किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले आर्या कुमार ने लिखा है। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर सोनू कुमार तिवारी और कमल एस. चौपाल हैं। वहीं, आर्या कुमार और हिमांशु तिवारी ने क्रिएटिव डायरेक्शन संभाला है। फिल्म का निर्माण सुमन सौरभ ने किया है।
Celina Vikram Jaitly reunites with Ram Kamal Mukherjee for magnum opus Sister Nibedita
फिल्म का संगीत सोनू राव ने दिया है और गीत शब्बीर सर्वे ने लिखे हैं। हिमांशु तिवारी ने फिल्म का संपादन किया है, जबकि फिल्म के रोमांच और भावनात्मक माहौल को और प्रभावशाली बनाने के लिए बैकग्राउंड स्कोर शैलेश राव ने तैयार किया है।
अब ‘ऐल्फा’ से एक्शन का दम दिखाएंगी शर्वरी
अपने शानदार विजुअल्स, दमदार परफॉर्मेंस, यादगार संगीत, दिलचस्प लव ट्रायंगल और रहस्य से भरपूर कहानी के साथ ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ ने दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं।
यह फिल्म 17 जुलाई 2026 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।



