Azamgarh news :बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के विवाद में दो पक्षों के कुल 16 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के विवाद में दो पक्षों के कुल 16 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरवां पुलिस द्वारा बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने एवं ग्राम समाज की भूमि पर कब्जेदारी को लेकर उत्पन्न विवाद में आमादा फौजदारी हुए दोनों पक्षों के कुल 16 व्यक्तियों को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया ।

दिनांक 09.07.2026 को उपनिरीक्षक कान्ता प्रसाद पाल, थाना तरवां को ग्राम महोली निवासी फेकूराम पुत्र बनवारी द्वारा प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि प्रथम पक्ष के फेकूराम आदि तथा द्वितीय पक्ष के तिलकधारी आदि के मध्य ग्राम समाज की भूमि पर स्थापित बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा एवं पट्टे की भूमि की कब्जेदारी को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है तथा पूर्व में भी उक्त स्थल को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है।

प्रकरण के निस्तारण हेतु दोनों पक्षों को थाना तरवां बुलाया गया था। सुनवाई के दौरान दोनों पक्ष थाना परिसर में आपस में बहस करने लगे तथा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तेज आवाज में विवाद करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा दोनों पक्षों को कई बार समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, किन्तु कोई भी पक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ तथा आमादा फौजदारी की स्थिति उत्पन्न हो गई। शांति व्यवस्था भंग होने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा समय लगभग 12:40 बजे दोनों पक्षों के कुल 16 महिला एवं पुरुषों को महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों की सहायता से अंतर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मेहनगर के समक्ष भेजा गया।

प्रथम पक्ष के 04 व्यक्ति- फेकूराम, विद्यादेवी, जितेन्द्र राम एवं मुकेश राम निवासी ग्राम महोली, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।

द्वितीय पक्ष के 12 व्यक्ति- तिलकधारी, सुरेन्द्र राम, नीरज, रामनिवास, अनीता, परमीला, आशा, विमला, सीमा, गायत्री, शशिबाला एवं सुसकला निवासी ग्राम महोली, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।

आजमगढ़ पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी भूमि अथवा सार्वजनिक स्थल से संबंधित विवाद का समाधान विधिक प्रक्रिया के माध्यम से करें तथा कानून को अपने हाथ में न लें। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button